डीडीयू व उद्यमिता विकास संस्थान की दो दिवसीय संगोष्ठी 26 से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में हीरक जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद तथा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 26 एवं 27 अप्रैल को किया जाएगा।
संगोष्ठी के उदघाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन, मुख्य अतिथि प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी (पूर्व अध्यक्ष राज्य उच्च शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश एवं पूर्व कुलपति बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी) तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. राजीव शर्मा ( निदेशक, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद) होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वरिष्ठ प्रो. संजय बैजल (वाणिज्य विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय) हैं।
उपरोक्त जानकारी आयोजन सचिव डॉ. प्रतिमा जायसवाल (वाणिज्य विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय) द्वारा प्रस्तुत किया गया।
राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम दिवसीय तकनीकी सत्र 1 की अध्यक्षता प्रो. एच. सी. पुरोहित (प्रो. अधिष्ठाता, दून विश्वविद्यालय, देहरादून) सह अध्यक्ष प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव (अध्यक्ष, प्रबंध शास्त्र संकाय, गोरखपुर विश्वविद्यालय), समन्वयक प्रो. दिव्या रानी (अध्यक्ष, गृह विज्ञान विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय) के द्वारा होगी।
राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम दिवसीय तकनीकी सत्र 2 की अध्यक्षता प्रो. अविनाश प्राधिकार (अध्यक्ष, मानव संसाधन विभाग, वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर उत्तर प्रदेश), प्रो. अनुप्रिया पाण्डेय (प्रबंध विभाग, इग्नू विश्वविद्यालय, दिल्ली), समन्वयक प्रो.अनुराग द्विवेदी (अध्यक्ष, समाजशास्त्र विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय) द्वारा होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

2 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

12 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

12 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

12 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

12 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

12 hours ago