Categories: Uncategorized

डीसीसी व डीएलआरसी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बैंकों के सीडी-रेशियो की समीक्षा के दौरान स्टेट सीडी रेशियो के सापेक्ष जनपद के बैंकों के सीडी रेशियो में प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं के सापेक्ष बैंकों में लंबित ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत करते हुए पात्र आवेदकों को ऋण वितरित करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने वित्तीय वर्ष के लिए वार्षिक ऋण योजना सहित अन्य योजनाओं जैसे- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि में जनपद के बैंकों को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष योजनावार प्रगति की जानकारी सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंक के प्रतिनिधि से प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने बैंकों को निर्देशित किया कि ऋण पत्रावलियों को बैंकों में लंबित न किया जाए। अपूर्ण पत्रावली को सम्बंधित विभाग, बैंक एवं आवेदक के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराते हुए नियमानुसार ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत कर दिया जाए।
इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक जितेंद्र मोरे, निदेशक सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड मनीष कुमार, निदेशक आरसेटी विशाल कुमार सिंह, डीसी मनरेगा डॉ प्रभात द्विवेदी, एलडीएम पवन कुमार सिन्हा सहित सम्बंधित अधिकारी एवं बैंक के सभी जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

1 hour ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

1 hour ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

4 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

6 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

7 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

7 hours ago