बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए: डीएम

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

बेटियां लक्ष्मी, सरस्वती एवं दुर्गा माँ का स्वरूप होती हैं। उनके होने भर से घर की शोभा बढ़ जाती है। बेटियों के जन्म पर बेटों के जन्म जैसा ही उत्सव मनाना चाहिए। रूढ़िवादी सोच को पीछे छोड़ बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

उक्त बातें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मेडिकल कॉलेज स्थित एमसीएच विंग में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना-अंतर्गत आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। जिलाधिकारी ने कहा की जनता दर्शन के दौरान अक्सर ऐसे माता-पिता आते हैं, जिनके दुख की वजह उनके अपने बेटे होते हैं। आज तक एक भी ऐसा प्रकरण नहीं आया जिसमें माता-पिता के दुख की वजह बेटी हो। उन्होंने कहा कि 21वी सदी में बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि बेटी के जन्म होने पर मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के अंतर्गत छह चरणों में 15 हजार रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं।

सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी मामले में कमतर नहीं होती हैं। हर माता-पिता को अपनी बेटियों को पढ़ने का अवसर जरूर देना चाहिए।बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सावित्री राय ने कहा कि जिस गति से शिशु लिंगानुपात घट रहा है उससे आने वाले दिनों में कई तरह की सामाजिक समस्याएं आएंगी। बेटों की तुलना में बेटी माता-पिता का ज्यादा ख्याल रखती है।

कार्यक्रम के दौरान केक काटकर प्रतीकात्मक रूप से बेटियों का जन्मोत्सव मनाया गया एवं हाल के दिनों में जन्म लेने वाली एक दर्जन से अधिक बेटियों में बेबी केयर गिफ्ट पैक वितरित किया गया। सीएमएस (महिला) डॉ अल्पनारानी गुप्ता, मीनू जायसवाल सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

8 minutes ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

1 hour ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

2 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

2 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

3 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

3 hours ago