Categories: Uncategorized

बहू की उतरी डोली तो ससुर की उठी अर्थी मातम में बदली शादी की खुशियां

बेटे की शादी से लौट रहे पिता की कार ट्रक से टकराई पिता सहित दो की मौत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मुसाफिरगंज खनिहरा गांव के पास बुधवार को लगभग साढ़े दस बजे बारात से वापस लौट रही कार की ट्रक से टक्कर हो गई, इस हादसे में दुल्हे के पिता समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार कुछ अन्य लोग घायल हो गए । पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खरगा गांव निवासी राम किशन यादव (45) के पुत्र अमित की मंगलवार को शादी थी। बारात जहानागंज थाना अंतर्गत चक्रपानपुर बाजार गई थी। रात में वैवाहिक समारोह संपन्न कराने के बाद दुल्हे के पिता राम किशन यादव अपनी कार खुद चलाते हुए वापस घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ आगे सलेमपुर गांव निवासी रामराज (70) बैठे थे, सुबह लगभग साढ़े दस बजे कार देवगांव कोतवाली के मुसाफिरगंज खनियरा गांव के पास ही पहुंची थी कि ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में रामराज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहे दुल्हे के पिता राम किशन व कुछ अन्य सवार घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीकारगढ़ लालगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राम किशन को भी मृत घोषित कर दिया। कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोट आयी थी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुत्र के विवाह की खुशियां पिता के मौत से गम में तब्दील हो गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

3 hours ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

3 hours ago

16 वर्षीय लक्ष्मी की मौत के बाद सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, शव परिवहन व्यवस्था पर सवाल

किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…

4 hours ago

रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; अमूर क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप

अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…

4 hours ago

कठुआ में CISF कैंप में जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, चार की मौत से मचा हड़कंप

सांकेतिक कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…

4 hours ago

पॉक्सो बना वैवाहिक जंग का हथियार तो सुप्रीम कोर्ट ने खींची लक्ष्मण रेखा! न्याय के तराजू पर तीन संवेदनशील मामले

वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…

4 hours ago