Categories: Uncategorized

सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

जनसभा में कहा लोगों ने युवाओं को तमंचा दिया है तो हमने टेबलेट दिया है

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ मे गरजते हुए कहा कि देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। जिसके चलते देश व प्रदेश का विकास दो गुनी रफ्तार में हो रहा है। वहीं अब इस डबल इंजन की सरकार में तीसरा इंजन भी जुड़ जाए तो विकास की रफ्तार तीन गुनी से पांच गुनी तक हो जाएगी। दरअसल, नगर निकाय चुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने, बुधवार को शहर के श्रीकृष्ण पाठशाला इंटर कालेज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटे देर से आए।
मंच से संबोधन शुरू करते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही हैं, जिसके चलते देश व प्रदेश का विकास दो गुनी रफ्तार में हो रहा है। वहीं अब इस डबल इंजन की सरकार में तीसरा इंजन भी जुड़ जाए तो विकास की रफ्तार तीन गुनी से पांच गुनी तक हो जाएगी। उन्होंने जनपद की धरती को नमन करते हुए कहा कि हमारा आजमगढ़ दुनिया के अंदर कभी अपने ओज व तेज के लिए जाना जाता था। देश की आजादी में भी इस जिले का अहम योगदान रहा है।
आजादी के बाद जिन लोगों के हाथो में सत्ता आयी, उन लोगों ने इस जिले व यहां के लोगों का सिर्फ दोहन किया। युवाओं के हाथों में तमंचा पकड़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि एक वक्त ऐसा भी आया जब यहां के लोगों के माथे पर पहचान का संकट खड़ा हो गया, हमारी सरकार ने पहचान के संकट को मिटाने का काम किया। आज आजमगढ़ से लखनऊ पहुंचने में अधिकतम तीन घंटे लगते है इसके पीछे कारण पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण है। जिले को हमने विश्वविद्यालय भी दिया है, जल्द ही इसके प्रशासनिक भवन का कार्य पूर्ण हो जाएगा। एक कलाकार यहां से सांसद है और यहां का गांव हरिहरपुर कलाकारों का गांव है।
ऐसे में सांसद की मांग पर हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय का शिलान्यास किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश ही नहीं दुनिया में संकट मोचक के रूप में जाने जाते है, सूडान में फंसे लोगों को अपनी रणनीति के दम पर प्रधानमंत्री ने अपने लोगों को बाहर निकाल लिया। नौ वर्ष में करोड़ो लोगों को रोजगार, शौचालय दिया। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के तहत लाभान्वित किया। 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया। हम जाति धर्म नहीं सभी के विकास की सोच रखने वाले है। तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते है। हमने युवाओं के हाथों में तमंचा नहीं बल्कि टेबलेट दिया। सड़कों का जाल बिछाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भी अब यदि आजमगढ़ आएंगे तो इसे पहचान नहीं सकेंगे। डबल इंजन की सरकार ने डबल स्पीड से काम किया और तीसरा इंजन भी जुड़ जाए तो विकास की स्पीड तीन से पांच गुना वृद्धि हो जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

3 hours ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

3 hours ago

16 वर्षीय लक्ष्मी की मौत के बाद सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, शव परिवहन व्यवस्था पर सवाल

किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…

3 hours ago

रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; अमूर क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप

अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…

3 hours ago

कठुआ में CISF कैंप में जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, चार की मौत से मचा हड़कंप

सांकेतिक कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…

3 hours ago

पॉक्सो बना वैवाहिक जंग का हथियार तो सुप्रीम कोर्ट ने खींची लक्ष्मण रेखा! न्याय के तराजू पर तीन संवेदनशील मामले

वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…

3 hours ago