सिविल सर्विसेज खेल ट्रायल्स की तिथियां घोषित, 08 अगस्त को जिला व 12-13 अगस्त को मंडल स्तरीय आयोजन।

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता को लेकर जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने जानकारी दी है कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष खेलों के चयन/ट्रायल्स की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। जिला स्तरीय ट्रायल्स आगामी 8 अगस्त, 2025 को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किए जाएंगे, वहीं मंडल स्तरीय चयन 12 एवं 13 अगस्त, 2025 को प्रातः 11:00 बजे से संपन्न होगा।राज्य स्तरीय ट्रायल्स 20 एवं 21 अगस्त, 2025 को अयोध्या, आगरा, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, बलिया, गाज़ियाबाद, आजमगढ़, रामपुर आदि ज़िलों में आयोजित किए जाएंगे।जिन खेलों में ट्रायल्स होंगे, उनमें टेनिस, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट और हॉकी शामिल हैं।जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में आटोनोमस बॉडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग, अध्यापक/सहायक अध्यापक तथा अन्य सरकारी विभागों के स्थायी अधिकारी/कर्मचारी भाग ले सकते हैं। भाग लेने के इच्छुक अधिकारी-कर्मचारी अपने विभाग से पूर्व अनुमति प्राप्त कर निर्धारित तिथि व समय पर चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग कर सकते हैं।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago