दिव्यांगों के लिए तिथिवार लगेगा शिविर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजन कुमार ने बताया कि जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने एवं बाधामुक्त वातावरण प्रदान किये जाने हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, (एलिम्को) कानपुर द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का चिन्हांकन एवं वितरण सम्मिलित विकासखण्डों पर 23 दिसम्बर से 02 जनवरी तक पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपकरण (कृत्रिम हाथ/पैर, कैलीपर, जूता आदि) प्रदान किये जाने हेतु निम्नानुसार तिथियों का निर्धारण किया गया है। ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ/पैर कटे हुए हों या पैर टेढ़ा-मेढ़ा हो, उन्हें चलने में असुविधा हो रही हो, वे इस शिविर में नि:शुल्क कृत्रिम अंग उपकरण प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते हैं। साथ ही विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित शिविर में पत्र दिव्यांगजनों को चिन्हांकन एवं वितरण का कार्य साथ-साथ किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों को अपना दिव्यागता प्रमाण पत्र, (यूडीआईडी) आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार का नवीन फोटोग्राफ, आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति (तहसीलदार, मा0 सांसद, मा0 विधायक, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत किया गया भी मान्य है) चिकित्सक द्वारा संस्तुति (उपकरण हेतु) साथ में लाना आवश्यक है। विकासखंड बैरिया, मुरली छपरा में 23 दिसंबर को, बांसडीह और रेवती में 24 दिसंबर को, मनियर और बेरूआरबारी में 26 दिसंबर को, पंदह और नवानगर में 27 दिसंबर को, बेलहरी और गड़वार में 28 दिसंबर को, सोहाव में 30 दिसंबर को, चिलकहर और रसड़ा में 31 दिसंबर को, नगरा और सीयर में 01 जनवरी को तथा हनुमानगंज और दुबहड में 02 जनवरी को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

5 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

7 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

7 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

7 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

7 hours ago