सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।सादुल्लानगर-गैडास बुजुर्ग मार्ग पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। धर्म कांटे के पास लकड़ी व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीण इलाकों से लाई गई लकड़ी को व्यापारी सड़क किनारे पटरियों पर जमा कर रहे हैं। पक्की सड़क से सटाकर लकड़ी के बड़े-बड़े बोटे रखे जा रहे हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। इसके अलावा दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही और लोडिंग-अनलोडिंग के चलते अन्य वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों सियाराम,मंगरे,सुकई, नंद किशोर, राधेश्याम,झिंकू, वेद प्रकाश, कमर, नसीम, गिरिशेंद्र श्रीवास्तव और माजिद बेग ने इस अवैध अतिक्रमण पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और सड़क हादसों की संभावना कम हो।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…