ट्रांसफार्मर जलने से अतरौरा गांव में बिजली संकट

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।अचलपुर चौधरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्राम अतरौरा में रविवार को 16 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 45 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे गांव में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई, अचलपुर चौधरी को इस संबंध में सूचित किया। साथ ही, क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया। बावजूद इसके, खबर लिखे जाने तक न तो ट्रांसफार्मर बदला गया है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
ग्रामीण सरोज गुप्ता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “हम लगातार विभाग से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बच्चों की पढ़ाई, पानी की आपूर्ति और घर का सामान्य कामकाज पूरी तरह ठप हो चुका है।”
गांववालों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर की आपूर्ति नहीं की गई, तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीण सनोज गुप्ता,राकेश गुप्ता,राजेंद्र,रम सागर,बबलू जायसवाल,राम लाल,शिवकुमार,सोनू,विजय गुप्ता रामबाबू आदि ने मांग की है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए और नियमित बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।।इस सम्बन्ध में जानकारी लेना चाहा तो जेई अचलपुर चौधरी दीपक तिवारी का मोबाइल बंद मिला।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

6 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

11 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

19 minutes ago

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

24 minutes ago

बाइक खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, घायल युवक की मौत

लोहे की रॉड से हमले में 18 वर्षीय संदीप ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा…

31 minutes ago

सिकंदरपुर में 22 लाख रुपये के गांजे के साथ बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार से 45 किलो गांजा बरामद, सिकंदरपुर पुलिस और एएनटीएफ गाजीपुर की संयुक्त कार्रवाई…

41 minutes ago