दलित शोषण मुक्ति मंच ” और अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने दिया धरना

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) दलित शोषण मुक्ति मंच ” और अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ” के राष्ट्रव्यापी अहवान पर एक दिवसीय धरने के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति को सलेमपुर उपजिलाधिकारी के द्वारा 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया गया इस धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश सतीश कुमार ने कहा कि निति आयोग की सिफारिशों और अनुसूचित जाति की जनसंख्या के अनुसार देय आवंटन 16-2% है। लेकिन अनुमानित आवंटन पिछले 10 वर्षों के बजट के अनुसार अनुमानो में बजट के 11% को पार नहीं कर रहा है। जो केद्रित योजनाओं के लिये पर्याप्त नहीं है अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याणकारी योजनाओ में कटौती की गई है।
अनु‌सूचित जातियों को सामाजिक विकास में लाने के लिये बजट के आवंटन को संशोधित करे ।सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण बंद करे और बैकलांग पद भरे दलितों के लिये निजि क्षेत्रों में आरक्षण विधेयक इसी संसद सत्र में पेश करे ।अनुसूचित जातियों के विकास के लिये धन का उपयोग सुनिश्चित करने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर उपयोजना अधिनियम का पालन करे।
अनुसूचित जातियों की भागीदारी और सशक्तिकरण में सुधार के लिये शैक्षिक, रोजगार और औद्योगिक क्षेत्रों में पर्याप्त संसाधनों का प्रावधान करे।
पदोन्नति में आरक्षण के संवैधानिक संरक्षण का पालन करे।दलितो के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिये एससी / एसटी पीओए अधिनियम को उचित ढंग से लागू करे ।
सलेमपुर में समस्थाई स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड का अस्पताल बनाए जाने और सीएमएस की नियुक्ति किया जाय।
मुख्यमंत्री के घोषणा पत्र अनुसार सलेमपुर,लार टाउन शहरी फिडर में 21:30 घंटा और ग्रामीण फिडर में 18:00 घंटे बिजली सप्लाई बहाल किया जाय।
बंसीपार नवनिर्मित बालिका विद्यालय को तत्काल चालू कराया जाय।
मेहरौना राजकीय विद्यालय आश्रम पद्धति में फूड से प्रभावित बच्चों का सही इलाज कराया जाय और मृतक छात्रों के परिवार को आर्थिक सहायता तत्काल मुहैया कराया जाए। दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए।लार थाने क्षेत्र में घटित हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की धारा बढ़ाये जाये। कामरेड सतीश ने कहा कि तहसील के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अगर कोई लड़ाई लड़ता है तो वह लाल झंडे के साथी ही लड़ते हैं।तहसील सलेमपुर में भ्रष्टाचार चरम पर है यहां लेखपाल द्वारा जमीन की नापी के लिए 10000 से 20000 रुपए खर्च करना पड़ता है सोहनाग रोड पर हुए जल जमाव की तत्काल निकासी की व्यवस्था की जाए । इस धरने को जिला मंत्री कामरेड रामनिवास यादव , कामरेड गंगा देवी, कामरेड हरे कृष्णा कुशवाहा,दलित शोषण मुक्ति मंच से कामरेड प्रेमचंद यादव ,सुशील यादव कामरेड नियाज अहमद कामरेड बलिंदर मौर्य आदि लोगों ने संबोधित किया . इस धरने में राम छोटू चौहान , तारा देवी ,लीलावती देवी ,राजेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, कामरेड परवेज, विंध्याचल चौहान अनिल यादव लालबचन रामचंद्र खरवार शिवलाल और सैकड़ो साथी मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

होमगार्ड्स एनरोलमेंट–2025 परीक्षा का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा…

4 minutes ago

निंदा छोड़ें, आत्मचिंतन अपनाएं: यही है श्रेष्ठता का मार्ग

गोंदिया, महाराष्ट्र।“न विना परवादेन रमते दुर्जनोजन:। काक: सर्वरसान भुक्ते विनामध्यम न तृप्यति।।“अर्थात् दुष्ट व्यक्ति बिना…

18 minutes ago

विकसित भारत का लक्ष्य विश्व मानवता की सुरक्षा का उद्घोष: प्रो. राजशरण शाही

शैक्षिक उन्नयन एवं सामाजिक परिवर्तन के लिए पुरातन छात्रों की भूमिका सराहनीय: कुलपति शिक्षाशास्त्र विभाग…

19 minutes ago

वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी चुनौती: संवेदनशील समाज और पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता- प्रो. आदेश अग्रवाल

एलुमनी मीट में गूंजा मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा, वृद्धजनों के सम्मान पर बल गोरखपुर (राष्ट्र…

38 minutes ago

संतकबीरनगर की शिवांगी कांत का राष्ट्रपति भवन कार्यक्रम में चयन, लौटने पर भव्य स्वागत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की उभरती युवा कलाकार शिवांगी कांत के राष्ट्रपति भवन में…

2 hours ago

देवरिया: 21 मई तक स्वगणना, 22 मई से घर-घर सर्वे; लापरवाही पर FIR के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में 7 मई से…

2 hours ago