कर्नलगंज/ गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)। थाना कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम रामगढ़ के मजरा चैन पुरवा निवासी सीतापति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि बीते 24 सितंबर को गांव के ही कुछ लोग फरसा आदि लेकर उसके दरवाजे पर चढ़ आये। और गाली देते हुए जान से मारने की नियत से उसके पति के सिर पर फरसा से हमला कर दिए। किसी तरह वह जान बचाकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के अंदर चली गई। जिस पर पीछा करते हुए सभी लोग उसके घर के अंदर घुस गए और उसके पति को पुनः मारने लगे। अपने पिता को बचाने पहुंचे मासूम बच्चे के ऊपर भी धारदार हथियार से हमला कर दिये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस के सामने आरोपी गाली वाह जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। महिला का आरोप है कि पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार ने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर बीते 28 सितंबर को मुकदमा तरमीम किया जा चुका है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…