दरगाह–सिकड़ीकोल मार्ग पर पुलिया निर्माण शुरू, वर्षों की समस्या से लोगों को मिली राहत

क्षेत्र के लोगों ने कैबिनेट मंत्री एके शर्मा का व्यक्त किया आभार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र अंतर्गत दरगाह-सिकड़ीकोल मार्ग पर पुलिया निर्माण का कार्य शुरू हो जाने से स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के आग्रह पर लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। फिलहाल प्रस्तावित स्थल पर सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी डाली जा रही है, जिसके बाद पुलिया निर्माण का मुख्य कार्य शुरू होगा। ऊर्जा मंत्री के ओएसडी राम चंद्र शर्मा ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया गया कि इस मार्ग पर पुलिया निर्माण विगत लगभग दस वर्षों से उपेक्षित था। हर साल बरसात के दिनों में सड़क के दोनों ओर भारी जलजमाव हो जाता था। पानी के दबाव के कारण कई बार पुलिया टूट चुकी थी, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। देवारा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क मधुबन–दोहरीघाट मुख्य मार्ग से कट जाता था। वर्तमान में यहां स्थित तीनों पुलिया क्षतिग्रस्त थीं और स्थानीय लोग सड़क पर मिट्टी पाटकर किसी तरह आवागमन बनाए हुए थे।
पुलिया निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग इस पहल के लिए कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा के प्रतिनिधि सूरज राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, प्रशांत गुप्ता, प्रेम शंकर राय जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, सत्यम राय मंडल दरगाह, उमेश यादव, मनोज सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य अशफाक आलम के प्रति आभार जता रहे हैं, जिनके प्रयास से यह कार्य संभव हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही थी। देर से ही सही, लेकिन कार्य शुरू होने से अब बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी और इस मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सकेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

12 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

12 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

13 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago