विद्यालय के वार्षिक उत्सव में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा कस्बे के लॉर्ड बुद्धा ग्रुप ऑफ़ मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ लॉर्ड बुद्धा ग्रुप आफ स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर एसके मौर्य ने दीप प्रज्वलित करके किया इस दौरान बच्चों ने अपनी शानदार संस्कृत कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया। जिसमें इसरो ,झांसी की रानी, वंदेमातरम् जैसे कार्यक्रम से देशभक्ति के साथ-साथ सामाजिक संदेश दिया,वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों के माता-पिता भी शामिल हुये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस एस बी 59 वाहिनीं बटालियन के डिप्टी कमान्डेंट रहे।
विद्यालय के तीनों ब्रांच के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जो एक से बढ़कर एक थे जिसमे से देश की इंडियन आर्मी पर आधारित देश भक्ति से ओतप्रोत एवं झांसी की रानी की घटना का नाटक देखकर लोगों की आंखें नम हो गई। सभी ने इस कार्यक्रम की खूब सराहना की और इंग्लिश मीडियम एवं हिंदी मीडियम के सभी टॉपर्स को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही अपने क्लास में सबसे ज्यादा दिन उपस्थिति दर्ज कराने वाले 40 बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया,कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल्स जे के मौर्य ने किया।मंच पर कोएंकर के रूप में कमर तौहीद एवं काजल शाहा रही। मुख्य अतिथि ने कहा बच्चों की प्रस्तुति देखकर उन्हें अपनी बचपन की याद आ गई उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम को सराहते हुए कहा की विद्यालय के बच्चे मंच के जादूगर हैं। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के साथ-साथ विद्यालय प्रबन्धन को इस शानदार आयोजन के लिये धन्यवाद देते हुए विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की विद्यालय के मैनेजर एस के मौर्य ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोगों में मोहम्मद रसीद , रियान पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा साबिर,सुबास लाट, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप नारायन , रवीन्द्र सिंह, संजय कुशवाहा, के साथ-साथ नगर के बहुत सारे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

10 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

10 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

10 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

11 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

11 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

11 hours ago