गार्ड आफ आनर की सलामी से सीआरपीएफ जवान का हुआ अन्तिम संस्कार

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा )
उपनगर गोला के बेवरी गांव स्थित मानव काया के अंतिम पड़ाव मुक्तिधाम पर बांसगांव थाना क्षेत्र के धनौड़ा खुर्द गांव निवासी 44 वर्षीय सीआरपीएफ के बटालियन 184 के जवान सुनील राय के निधन पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी देकर दाह संस्कार कर दिया गया।
मुखाग्नि उनके पुत्र दिव्य राय ने दिया। उनके शव यात्रा में गांव तथा क्षेत्र के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।उक्त गांव के स्वर्गीय विजय नरायन राय के 44 वर्षीय पुत्र सुनील राय की भर्ती वर्ष 1999 प्रयागराज से सीआरपीएफ में हुई थी। वर्तमान में वे बटालियन 184 झारग्राम पश्चिम बंगाल में हवलदार पद पर तैनात थे,बीते 20 अप्रैल को उनकी तबीयत खराब होने पर मुंबई के टाटा मेमोरियल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 12 मई को उनका निधन हो गया। उनके शव को हवाई मार्ग से गोरखपुर पहुंचाया गया, उसके पश्चात सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव लाया गया।जहा गांव तथा क्षेत्र के लोग उनका अंतिम दर्शन करने के लिए दरवाजे पर उमड़ पड़े। मंगलवार को सुबह उनकी शवयात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। शव यात्रा गांव से निकलकर उपनगर गोला के मुक्तिधाम पर पहुंची।उनके साथ आए 63 बटालियन अयोध्या ग्रुप सेंटर के सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में गार्ड आफ ऑनर की सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दिया गया।इनके एक पुत्र 15 वर्षीय दिव्य राय और एक बालिका 18 वर्षीय शौर्या राय है। बता दें कि इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा अपने ननिहाल उपनगर गोला के बनकटा गांव में मामा के आर मेमोरियल एकेडमी के प्रबंधक बागेश्वरी राय और वरिष्ठ अधिवक्ता आजाद राय के घर पर रहकर ली।इस अवसर पर बांसगांव के तहसीलदार नरेंद्र कुमार, कौड़ीराम चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार चौबे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय राय, डॉ रतन राय, भवनाथ राय, अरुण कुमार राय, चंद्रिका राय, सर्वेश यादव, इजहार, अवधेश राय, लालजी राय, अवधेश वर्मा, अली हुसैन, अधिवक्ता वीर बहादुर चंद, मुन्ना यादव, अभिषेक राय, सहित तमाम गणमान्य लोग अंतिम संस्कार में शामिल रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

3 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

3 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

3 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

3 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

3 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

4 hours ago