सदर क्षेत्र के गांवों में बिक रही देशी शराब, आबकारी निरीक्षण व्यवस्था पर उठे सवाल

घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला मार्ग पर 45 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज सदर तहसील क्षेत्र में देशी मदिरा की अवैध बिक्री तेजी से बढ़ती जा रही है। लाइसेंसी दुकानों के अलावा अब गांवों में भी शराब की बिक्री आम बात हो गई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई किराने की दुकानों, चाय की दुकानों और छोटी गुमटियों पर देशी मदिरा आसानी से उपलब्ध हो रही है, जिससे क्षेत्र में नशाखोरी की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि कुछ दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेकर शराब बेच रहे हैं, जबकि बताया जाता है कि आबकारी नियमों के तहत एक व्यक्ति को एक दिन में अधिकतम 1.5 लीटर देशी शराब ही खरीदने की अनुमति है। बावजूद इसके, बड़े पैमाने पर बिक्री से यह सवाल उठता है कि आखिर इतनी मात्रा में मदिरा लाइसेंसी दुकानों से बाहर कैसे पहुंच रही है? स्थानीय लोगों ने आबकारी निरीक्षक सदर से औचक निरीक्षण बढ़ाने की मांग की है ताकि गांवों में चल रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाई जा सके। वही पुलिस विभाग हरकत में आयी और बुधवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब बिक्री व परिवहन विरोधी अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्यरत टीम ने पुरैना खण्डीचौरा से गोपाला मार्ग पर एक व्यक्ति को 45 टेट्रा पैक देशी शराब (ब्रांड बन्टी बबली) के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पिंटू पुत्र रामदुलारे, निवासी ग्राम सिरसिया, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई। उसके खिलाफ मु.अ.सं. 407/25 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र जैन, हेड कॉन्स्टेबल विनय कुमार सिंह और कॉन्स्टेबल राहुल कुमार शामिल रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कुशीनगर में शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप! खेलकूद से ऑडिट तक वसूली का दावा

कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…

20 minutes ago

कोई समाज सुधारक, कोई सुरों का जादूगर: 30 अक्टूबर को याद की जाने वाली महान विभूतियां

30 अक्टूबर विशेष: आज के दिन दुनिया को अलविदा कह गईं ये महान हस्तियां, सिनेमा…

2 hours ago

होमी भाभा से राही सरनोबत तक: जानिए 30 अक्टूबर को जन्मी 9 मशहूर हस्तियों का जीवन परिचय

30 अक्टूबर जन्मदिन विशेष: होमी भाभा से अभिजीत भट्टाचार्य तक, इन महान हस्तियों ने अपनी…

3 hours ago

इतिहास के पन्नों में 30 अक्टूबर: जानिए आज के दिन दुनिया में क्या-क्या हुआ

लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीते समय की घटनाओं का संग्रह नहीं, बल्कि उन फैसलों,…

3 hours ago