संत आसाराम के समर्थन में आजाद मैदान में उमड़ा जनसैलाब

आतंकियों को बिरयानी खिला सकते हो तो संत को चिकित्सा सुविधा क्यों नहीं-भक्तगण

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
जोधपुर जेल में बंद संत आसाराम बापू के समर्थन में उनके हजारों भक्तों ने आजाद मैदान में प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया। इस प्रदर्शन के दौरान आक्रोशीत भक्तों ने सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि जब सरकार आतंकियों को बिरयानी खिला सकती है तो एक संत को चिकित्सा व्यवस्था क्यों नहीं दे सकती। क्या सरकार संविधान की समानता के अधिकार को भूल गई है ?.
जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अन्य कैदियों की भांति ही आसाराम बापू को भी बीमारी से इलाज के लिए पैरोल दी जानी चाहिए। सनातनी हिंदू सिंधी और अन्य हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित प्रदर्शन आसाराम बापू आश्रम की राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलम दुबे ने कहा कि
वर्ष 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कैदी को खराब स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत देने में उदारता बरती जानी चाहिए। व्यक्ति का सेहत ठीक रहे यह सबसे जरूरी है। उसकी सेहत से संबंधित समस्याओं का राज्य सरकार ध्यान रखे और न्यायपालिका को भी इसे सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ देखना चाहिए। उसके बाद भी संत आसाराम बापू को पैरोल एक बार भी नहीं दी गई। कोरोनाकाल के दौरान भी संत आसाराम बापू को कोरोना हुआ था लेकिन उन्हें रिहा नहीं किया गया । जबकि सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना काल के दौरान बुजुर्ग कैदियों को दिया करने का आदेश दिया था।
अब उनको हृदयरोग, पौरुष ग्रंधि की वृद्धि, संधिवात एवं रक्ताल्पता आदि नयी बीमारियों ने भी घेर लिया है। इसके अलावा उनके हृदय में 3 गम्भीर (99%, 90% और 75%) ब्लॉकेज हैं। बापूजी को लगातार रक्तस्राव हो रहा है। जिसकी वजह से उनके हीमोग्लोबिन का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। आश्रम से जुड़े और परहित चेरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष विशालकुमार गुप्ता ने बताया कि महाराष्ट्र के गृह विभाग के उप सचिव जहांगीर खान में आश्वासन दिया है कि वे भक्तो की मांगे केंद्र सरकार और संबंधित विभाग तक पहुंचाएंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

27 minutes ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

28 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

30 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago