एक लाख युवाओं को दिया भोजपुरी सिनेमा में रोजगार -रवि किशन

पिपराइच क्षेत्र में सांसद रवि किशन शुक्ला ने 1.66 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है देश के गांवों को विकसित बनाने का। गांव का जितना विकास होगा देश उतना ही आगे जायेगा। गांवों का विकास तभी संभव है जब वह अच्छी कनेक्टिविटी से जुड़ा हो। जिस भी गांव में अच्छी सडक़े होती है वह तेजी से विकास करता हैं।
यह बातें सोमवार को सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने पिपराइच के गुरू गोरक्षनाथ धर्मशाला में आयोजित सडक़ों के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
इस दौरान कार्यक्रम में शामिल सांसद रवि किशन शुक्ला और पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने 1.66 करोड़ की लागत से बनने वाली 8 सडक़ों और एक पुलिया का पूजन कर शिलान्यास किया।
इस दौरान सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने सपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि सरकार के विकास कार्यों के अलावा एक गरीब ब्राह्मण ने गोरखपुर में भोजपुरी फिल्मी दुनिया की धमक दी। करीब एक लाख से अधिक युवाओं को भोजपुरी सिनेमा में रोजगार दिया है। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र पाल सिंह नें भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई, कहा भाजपा के शासन काल में एक एक पैसे का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम किया। भय, भ्रष्टाचार, भेद भाव मुक्त काम हो रहा है आज भारत विश्वगुरू बनने की तरफ अग्रसर है। इसके पूर्व सांसद ने सोनबरसा रोड पर जीओ मार्ट बाजार का उद्घाटन किया। समारोह में 2024 संसदीय चुनाव में गोरखपुर सदर से पुन: प्रत्याशी घोषित होने के बाद पिपराइच में प्रथम आगमन पर फूल माला, जयकारे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। सभा की अध्यक्षता दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह तथा संचालन नरेंद्र सिंह नें किया।
इस अवसर पर, राधेश्याम सिंह, चेयरमैन संजय मद्धेशिया, बीरेंद्र पाठक, पीआरओ पवन दूबे सांसद प्रतिनिधि, समरेंद्र सिंह, संघर्ष मणि उपाध्याय, आनन्द शाही, अष्टभुजा तिवारी, कपिल पति त्रिपाठी, जीतेंद्र जायसवाल, संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द सिंह, गुड्डू हिंदू, आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago