स्वच्छता कार्यों में करोड़ों की अनियमितता? चनकौली पंचायत पर उठे गंभीर सवाल

चनकौली ग्राम पंचायत में घोटाले का खुलासा: प्रधान पर परिजनों को मजदूर दिखाकर लाखों रुपये की भुगतान बंदरबांट का आरोप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ChanKauli Gram Panchayat Ghotala—सिसवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चनकौली में स्वच्छता मद और अन्य निर्माण कार्यों में हुए भुगतानों को लेकर बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर उपलब्ध भुगतान रिपोर्ट ने पंचायत में हुई अनियमितताओं की परतें खोल दी हैं।

ग्रामीणों द्वारा उठाई गई शिकायतों में आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपने ही परिवार के सदस्यों को मजदूर दिखाकर लाखों रुपये का भुगतान कराया, जबकि जमीनी स्तर पर न तो कोई बड़ा सफाई कार्य दिखा और न ही निर्माण गतिविधियों के प्रमाण मिलते हैं।

ये भी पढ़ें –31 दिसंबर को राम मंदिर के सात उप-मंदिरों के शिखरों पर होगा ध्वजारोहण, रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल

संदिग्ध भुगतान की पोल खोली रिपोर्ट

ई-ग्रामस्वराज पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, 30 मार्च 2023 को वाउचर संख्या XVFC/2022-23/P/34 के तहत कई छोटे-छोटे भुगतान एक ही दिन में किए गए। इनमें कई भुगतान एक जैसी राशि—जैसे ₹2,982—बार-बार दोहराए गए, जो प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

इन्हीं भुगतानों में प्रधान की पुत्रवधुएं चंद्रशिला यादव, रंजन यादव, पुत्र राजेश कुमार यादव, तथा सर्वेश यादव के नाम शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन्हें महीनों तक सफाई कार्य और निर्माण मजदूरी के नाम पर भुगतान दिखाया गया, जबकि पंचायत में ऐसा कोई कार्य नजर नहीं आया।

ये भी पढ़ें –संस्कार बनाम रूढ़िवादिता: परंपरा के नाम पर बढ़ता सामाजिक बोझ, क्यों जरूरी है बदलाव की स्वीकार्यता

विवाह भवन बाउंड्री वॉल का भी फर्जी भुगतान

रिपोर्ट में 9 दिसंबर 2022 को विवाह भवन बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए मजदूरी भुगतान दर्ज है, जिसमें भी प्रधान के परिवार का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। ग्रामीण दावा करते हैं कि इस अवधि में न तो कोई कार्यस्थल दिखा और न ही मजदूरी करने वाले श्रमिकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें –युवाओं का पलायन क्यों नहीं थम रहा?

अगस्त 2023 के भुगतान भी संदेह के घेरे में

अगस्त 2023 में सफाई कार्य के नाम पर—सर्वेश यादव को ₹10,920,राजेश कुमार यादव को ₹25,760
का भुगतान दर्ज है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में इतनी बड़ी सफाई गतिविधि कभी हुई ही नहीं।

ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच – ग्रामीणों का कहना है कि भुगतान सूची में एक ही परिवार के सदस्यों और समान उपनाम वाले कई लोगों के नाम दर्ज हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि यह पूरा मामला “कागजों पर सफाई” और “जमीन पर अनियमितता” का उदाहरण है।

ये भी पढ़ें –नारे गूंजे, नीतियां डगमगाईं: विकास की राह में क्यों उलझा शासन का असली एजेंडा?

उन्होंने जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो लाखों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश संभव है। ग्रामीणों के अनुसार, यह मामला केवल एक पंचायत तक सीमित नहीं, बल्कि मनरेगा और सफाई मद में व्यापक भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Eid 2026: बरहज में गूंजी ईद की नमाज, रोजेदारों ने मांगी देश-दुनिया में अमन की दुआ

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईदुल फितर का…

49 minutes ago

Ghazipur News: रेलवे कॉलोनी की खाली जमीन बनी खूबसूरत पार्क, बच्चों और बुजुर्गों को मिली नई सौगात

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। मंडल रेल प्रबंधक Ashish Jain की प्रेरणा से वाराणसी मंडल के…

57 minutes ago

Maharajganj News: नीम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, पनियरा क्षेत्र में मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हेमछापर के पोखरा टोला…

1 hour ago

भारत गौरव सम्मान से अलंकृत हुए कवि डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ निवासी प्रख्यात कवि, लेखक, साहित्यकार एवं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त…

1 hour ago

Eid 2026: ईदगाह पहुंचे पूर्व विधायक राजेश यादव, गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पावन Eid al-Fitr के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक…

4 hours ago

मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे मंदिर, श्रद्धा और शक्ति की आराधना में लीन दिखा जनमानस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पावन चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के…

6 hours ago