महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरेगवां मे अधिग्रहित बाई पास के निर्माण का काम इन दिनों चल रहा है जिसमे ऐसे दर्जनों किसानों की कई एकड़ फसल पर बुलडोजर चलाकर नुकसान कर दिया गया है जिनका जमीन अधिग्रहित ही नही किया गया था।
हनीफ अली, राम वेलाश ,रमायन , रवि,चंद्रभान आदि करीब आधा दर्जन से अधिक किसानों ने बताया कि हम लोगो का जमीन अधिग्रहण की गई भूमि की सीमा के बाहर है फिर भी लापरवाही या अंधेरगर्दी के चलते हम लोगों के खेतों की खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया गया है। ऐसे में जब तक हमे हमारी नुकसान का भरपाई नही हो जाता तब तक हम स्थानीय प्रशासन का विरोध करते रहेंगे। हल्का लेखपाल जनार्दन ने बताया कि मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्या को त्वरित निपटारा कराया गया है जिनका नुकसान हुआ है ठेकेदार द्वारा क्षतिपूर्ति करने पर सहमति बनी है। दूसरा सवाल मुआवजा कम जमीन का मिला है जबकि अधिक जमीन अधिग्रहित की गई है। सबके समस्या का समाधान हो जाएगा।
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…