बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मोतीपुर रेंज के बानपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में शनिवार रात को विशालकाय मगरमच्छ घुस गया, इस पर परिवार के लोगों में काफी दहशत फैल गई।
और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया , और कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अन्तर्गत मोतीपुर वन रेंज के पूर्वी बनघुसरी बीट का बानपुरवा गांव जंगल से सटा हुआ है।
जहां गांव के निवासी धर्मेंद्र यादव शनिवार को खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे तभी रात में उन्हें अजीब सी आवाज सुनाई दी,जिस पर उन्होंने घर के बाहर देखा तो परिसर में एक मगरमच्छ घुस आया था जिस पर उन्होंने शोर मचाते हुए सूचना वन विभाग को दिया और सूचना के बाद मौके पर वन विभाग के रेंजर पीडी कनौजिया, वाचर आलोक सिंह व बिपत पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर विशालकाय मगरमच्छ को पकड़कर कैद कर लिया, इसके बाद बंबई नाला में मगरमच्छ को सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के सहयोग से नगरीय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…