भ्रमण पर बहराइच पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जनपद के अधिकारियों के साथ की बैठक

समस्याओं का समाधान इस प्रकार से कराया जाय कि किसी फरियादी को लखनऊ आने की जरुरत न पड़े : उप मुख्यमंत्री

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दिया कि , आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के सर्वागीण विकास हेतु सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए समाज के सभी जरूरतमन्द लोगों तक भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाये।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकारी योजनाओं को क्रियान्विति करते हुए गांव, गरीब, किसान, महिलाओं व जरूरतमन्द लोगों को तरजीही दी जाय, इस बात का प्रयास किया जाय कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाये। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शैक्षिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े कृषि प्रधान जनपद बहराइच में करने के लिए बहुत कुछ है। जिले में तैनात अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों व किसानों की बेहतरी के लिए कार्य करें।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनपद स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान इस प्रकार से कराया जाय कि किसी फरियादी को लखनऊ आने की ज़रूरत न पड़े, उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लाक, थाना, तहसील एवं जिला स्तर पर समस्याओं का इस प्रकार से समाधान किया जाय कि फरियादी को उससे उच्च स्तर पर जाने की आवश्यकता न महसूस हो।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व देश विश्व गुरू बनने की दिशा में अग्रसर है वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व उत्तर प्रदेश देश का आदर्श प्रदेश बनने की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जिले अधिकारी व जनप्रतिनिधि जिले को आदर्श जनपद बनाने के लिए कार्य करें, मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र कृषकों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित किया जाय। उन्होंने कहा कि ज़रूरतमन्द व पात्र लोगों को आवासीय योजनाओं के साथ-साथ पेंशन योजना से लाभान्वित करें।
उपमुख्यमंत्री ने डीएम की अभिनव पहल पर जिले में संचालित किये जा रहे सेवा से संतृप्तिकरण अभियान की सराहना करते हुए अन्य अधिकारियों से भी नवाचार करने का सुझाव दिया। केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, एएसपी सिटी ज्ञानन्जय सिंह, ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सीओ सिटी राजीव सिसौदिया, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए राजकुमार, डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी, डीसीएनआरएलएम रमेन्द्र कुशवाहा व अन्य अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह के प्रतिनिधि कुंवर करणवीर सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

4 hours ago