अपराधी मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश अरविंद साहनी ढेर

(इनामी बदमाश अरविंद साहनी फोटो सौजन्य से पीके)

वैशाली, बिहार।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) वैशाली जिले में गुरुवार को पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अरविंद साहनी मारा गया। यह मुठभेड़ वैशाली थाना क्षेत्र के चिंतामणिपुर स्कूल के पास उस समय हुई, जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की।

कई जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द था अरविंद
पुलिस के अनुसार, अरविंद साहनी पर हत्या, लूट और संगठित अपराध से जुड़े दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार था और बिहार के अलावा अन्य राज्यों की पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित गोल्ड लूटकांड का मास्टरमाइंड भी था।

संयुक्त अभियान में मारा गया
मुजफ्फरपुर पुलिस ने अरविंद साहनी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसके ठिकाने की पुख्ता सूचना मिलने पर बिहार पुलिस और STF की संयुक्त टीम ने चिंतामणिपुर स्कूल के पास घेराबंदी की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरविंद मौके पर ही मारा गया।

क्षेत्र में तनाव, सुरक्षा कड़ी
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है ताकि बाकी अपराधियों का भी सुराग मिल सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

2 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

14 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

18 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

19 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

19 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

19 hours ago