पीएचसी पर विष विशेषज्ञ की कमी से युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

(भाटपार रानी से बृजेश मिश्र की रिपोर्ट)

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भाटपार रानी में विष विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में समय पर इलाज न मिलने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाटपार रानी क्षेत्र के बिचली बंधी गांव निवासी एक युवक को बुधवार देर शाम सांप ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में उसे प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल, पीएचसी भाटपार रानी लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां विष (सर्प दंश) विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे इलाज में देरी हुई और युवक की हालत बिगड़ती गई। बाद में उसकी मौत हो गई।

वायरल हो रहे वीडियो में परिजन और स्थानीय लोग आरोप लगाते दिख रहे हैं कि समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होता तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। वीडियो में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों को देखा जा रहा है।

युवक की असमय मृत्यु से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन और ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हालांकि, राष्ट्र की परंपरा इस घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। यह एक गंभीर जांच का विषय है और प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

6 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

6 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

6 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

6 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

9 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

9 hours ago