बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसील व थाना में आम लोगों की सुनवाई नहीं हो रहीं हैं। वह गुरुवार को बांसडीह ब्लाक के ड्वाकरा हाल में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।पाठक ने कहा कि जनता के मुद्दों से भाजपा सरकार दूर हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए वह सदैव तैयार रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं से आमलोगों की समस्याओं के समाधान व जानकारी के लिए गांवों में भ्रमण करने का आह्वान किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास के नाम पर केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है। कार्यकर्ता ही दल व पार्टी के स्तम्भ है, उनके मान, सम्मान व उनकी समस्याओं के लिए तैयार है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि गांवो से आमलोगों की जनसमस्याओं की जानकारी ले। हम सभी ब्लाक, तहसील व जिला मुख्यालय पर पत्रक, धरना व प्रदर्शन करके समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। इस दौरान जनार्दन उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष प्रेम चंद्र मौर्या, मुखिया पांडेय, शगीर अली, मदन यादव, वीर बहादुर सिंह, हरिशंकर राजभर, विपिन खरवार, डा अजय वर्मा आदि थे।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…