नेपाल मीडिया टीम व भारतीय मीडिया टीम के बीच खेला गया क्रिकेट मैच

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय नौतनवां इंटर कालेज खेल के मैदान में नेपाल मिडिया व भारतीय मीडिया के बीच में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया।
भारतीय मीडिया टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर के खेल में अपने 2 विकेट खोकर 206 रन बनाए।भारतीय मीडिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए धर्मेन्द्र चौधरी ने 70 व अमित त्रिपाठी ने 70 रन तथा अरविंद त्रिपाठी के बल्ले से 25 रन ही निकले।जीत के लिए 207 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल मीडिया की टीम ने 15 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी।
इस तरह से भारतीय मीडिया की टीम ने नेपाल मीडिया की टीम को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 115 रन से हराकर जीत दर्ज कराया। मैच के, मुख्य अतिथि डीसी कस्टम वैभव सिंह व विशिष्ट अतिथि एसएसबी कमांडेंट 22वीं बटालियन शंकर सिंह रहें। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब अमित त्रिपाठी बेस्ट गेंदबाज राहुल त्रिपाठी को मिला। बेस्ट बैट्समैन धर्मेन्द्र चौधरी को बेस्ट फिल्डर का अवार्ड अलीना आचार्य , बेस्ट विकेट कीपर सुदेश त्रिपाठी व बेस्ट कोच का पुरस्कार क्रिकेट एकेडमी नौतनवा के कोच करीम खान को दिया गया ।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार दिलीप त्रिपाठी अमित त्रिपाठी, अतुल सिंह गौतम जोशी, प्रधानाचार्य जगदीश यादव, अशोक बर्मा क्रिकेट कोच करीम खान कॉमेंटेटर अंपायर जहीर खान आदि लोग मौजूद रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

12 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago