माकपा ने किया आम जन सभा का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)के देशव्यापी आहवान पर भाजपा के जनविरोधी नीतियों , महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में 1 से 11 सितंबर तक के जन-जन अभियान के क्रम में आज श्रीनगर ब्रांच कमेटी सलेमपुर देवरिया की तरफ से श्रीनगर चौराहे पर एक आम सभा का आयोजन किया गया इस सभा को संबोधित करते हुए कॉमरेड सतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान में भाजपा ने जो सांप्रदायिकता की जहरीली राजनीति देश के अंदर कर रही है इसने नफरत को बढ़ाया है । मणिपुर जो चार महीने से जल रहा है , हरियाणा के अंदर आप नूह और मेवात में जो घटना घटी वह भी आप लोगों ने देखा ठीक वही उत्तर प्रदेश के अंदर बरेली के अंदर में जिस प्रशासनिक अधिकारी ने दंगे रोकने का काम किया उसको इस योगी की सरकार ने ट्रांसफर करने का काम किया यह जहरीली राजनीति है यह भाजपा के द्वारा देश के अंदर थोपी जा रही है । इसलिए देश की जनता को सद्भाव और भाईचारे की बात करने की जरूरत है। इस सभा को संबोधित करते हुए कामरेड रामनिवास यादव ने कहा कि इस सरकार ने जो नई एजुकेशन पॉलिसी को लाया अमीर और गरीब की खाई को और बढ़ा दिया । आपने देखा पूरे देश के अंदर में सरकारी स्कूलों की हालत क्या कर दी गई है स्कूलों के बुक के अंदर से डार्विन के विकासवाद की प्रक्रिया को हटाया जा रहा है और पंचर बनाने के तरीकों को बताया जा रहा है यह कहां ले जा रहे हैं 21वीं सदी में जहां हम चांद पर पहुंच रहे हैं वहीं पर नफरतऔर पाखंड को यह सरकार बढ़ावा देने का काम कर रही है । हरे कृष्ण कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए । आज जो महंगाई है वहां से कहां पहुंच गई है गरीब का जीवन दुर्बल हो गया रु 300 से ₹400 की मजदूरी करने वाला मजदूर आज दयनीय जीवन जीने को मजबूर है साथियों आपको उनकी नीतियों को समझना पड़ेगा । बालेंद्र मौर्य ने कहा की आप सरकार की लूट को समझने का प्रयास करिए ।आपने देखा की जिस बरहजिया ट्रेन से आप लोग 10 रुपया में भटनी पहुंच जाते थे आज 30 रुपया हो गया । सारे देश के पैसेजर को एक्सप्रेस कर दिया गया ट्रेन वही सिर्फ किराया तीन गुना कर दिया । ट्रेनों से सीनियर सिटीजन को खत्म कर दिया गया । जनरल ,और स्लीपर बोगियों को कम करके उसको एयर कंडीशन कर दिया गया ।
ताकि आपके जेब से डाका डाला जा सके । इस सभा का संचालन रामछतु चौहान ने किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

4 hours ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

4 hours ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

4 hours ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

5 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

5 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

6 hours ago