दीदारगंज थाना क्षेत्र शाहपूर (नौहरा)मूलभूत सुविधाओ से वंचित

जल्द से जल्द सभी कार्य पूर्ण कराया जायेगा- कमलकांत राजभर

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद आजमगढ़ थाना दीदारगंज अंतर्गत आने वाले कार्यक्षेत्र शाहपूर (नौहरा )मे जीवन में पहली बार होने जा रहा है सरकारी कार्य, उक्त कार्य का श्रेय दीदारगंज विधानसभा के विधायक कमला कांत राजभर और शाहपुर के ग्रामप्रधान सुनील कुमार यादव को जाता है, क्योकि इससे पहले किसी विधायक व सांसद व गांव के किसी भी प्रधान द्वारा शाहपुर मुस्लिम बस्ती में कोई भी मूलभूत कार्य नहीं करवाया गया था। उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ दीदारगंज थाना के क्षेत्र में ग्राम शाहपुर मुस्लिम बस्ती में इस वर्ष पूरे गांव की सहमति से एकजुट होकर दीदारगंज विधायक कमलाकांत राजभर से संपर्क साधकर अपने गांव में होने वाली मूलभूत सुविधा के लिए समस्याएं लिखित रूप में प्रेषित किया गया। जिसमें कहा गया कि
शाहपुर गांव में सुलभ शौचालय, खड़ंजाकरण, स्कूल और इमामबाड़ा की मरम्मत करने के कार्य के लिए कमलाकांत राजभर से गुजारिश की थी।
विधायक कमलाकांत, पत्रकार सैयद मासूम अली व गाव के सेक्रेटरी से बातचीत करके प्रस्ताव डालने के लिए तैयार हो गए। विधायक और गांव के प्रधान सुनील यादव के इस फैसले से शाहपुर मुस्लिम बस्ती में खुशी की लहर दौड़ी पड़ी है। इसका श्रेय दीदारगंज विधानसभा विधायक कमलाकांत राजभर और ग्राम शाहपुर के प्रधान सुनील यादव को जाता है। विधायक ने कहा हम जल्द -जल्द प्रस्ताव डालकर , सभी कार्य को 4 से 6 माह के भीतर करवाएंगे।
जिससे ग्रामीणो मे एक विश्वास जाग उठा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

15 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

15 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago