बिजली के निजीकरण के खिलाफ माकपा ने किया प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। माकपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बिजली के निजीकरण के खिलाफ के विद्युत अधिशासी अभियंता सलेमपुर कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया इस धरने की अध्यक्षता कामरेड रामचंद्र खरवार ने किया संचालन कामरेड परमहंस भारती ने किया इस धरने को कामरेड सतीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार ने चुनाव में वायदा किया था कि गरीब मजदूरों को निशुल्क बिजली मुहैया कराया जाएगा लेकिन बिजली तो दूर की बात बिजली को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है जिसमें बिजली कर्मचारी एवं संविदा कर्मियों के ऊपर संकट का बादल छा गया है है और उनकी नौकरी खतरे में है स्मार्ट मीटर लगने से गरीब किसान मजदूर बिल का भुगतान कर नहीं पाएंगे माकपा यह मांग करती की सरकार बिजली निजीकरण पर तत्काल रोक लगाए। कामरेड रामनिवास यादव ने कहा विद्युत का निजीकरण हो जाने से किसानों के ऊपर संकट का सामना करना पड़ेगा जो लोकतांत्रिक बिजली अधिकार से वंचित किया जा रहा है जिससे यह लड़ाई पूरे प्रदेश में माकपा सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी। गरीब मजदूरों किसानों के लिए बिजली के निजीकरण के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। इस धरने पर महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एसडीओ सलेमपुर को ज्ञापन सौंपा इस धरने में कामरेड सतीश कुमार, कामरेड रामनिवास यादव, कामरेड परमहंस भारती, कामरेड संजय गोंड, कामरेड हरिकृष्ण कुशवाहा, कामरेड रामछठु चौहान, कामरेड बलविंद्र मौर्या, कामरेड गंगा, कामरेड प्रदीप कुमार,कामरेड शिवशंकर यादव, कामरेड विंध्याचल चौहान , कामरेड अनिल यादव, सोनू शर्मा, शंभु शर्मा, सुनिल गुप्ता, कामरेड सुरेश राजभर, कामरेड राजेंद्र गुप्ता ।

Karan Pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

1 hour ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

2 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

2 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

4 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

5 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

5 hours ago