मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
समर्थ नारी समर्थ भारत संगठन के सौजन्य से कड़कती धूप से बचाव हेतु गाजीपुर तिराहे पर “यात्री छाया” का निर्माण कराया गया, जिसका उद्घाटन शहर के तेजतर्रार सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के हाथों हुआ। उन्होंने इस नेक और सराहनीय पहल के लिए संगठन की जिलाअध्यक्ष विनीता पाण्डेय और उनके समस्त टीम की भूरी भूरी प्रशंसा के साथ ही साथ सब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, ऐसे नेक और सराहनीय कार्य के लिए इस महिला संगठन के लिए हर समय मैं सहयोग प्रदान हेतु खड़ा रहूंगा। संगठन की जिला अध्यक्ष एवं संस्थापिका विनीता पाण्डेय ने बताया कि अक्सर आते जाते समय मेरी नजर कड़कड़ाती धूप में अपने सवारियों के इंतजार में खड़े उन यात्रियों पर पड़ी तो मन में विचार आया कि क्यों नहीं एक छोटा सा ही सही “यात्री छाया” का निर्माण किया जाए, जिसमें सबकी सहमति मिल गई जिसका परिणाम आज यह यात्री छाया बनकर तैयार हो गया l जिला महासचिव नूपुर अग्रवाल ने कहा कि आगे भी इसी तरह का संगठन की तरफ से जनता के लिए नेक कार्य होते रहेंगे l संगठन की संरक्षिका कृष्णा खंडेलवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वहां पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया l उद्घाटन के अवसर पर कोषाध्यक्ष ज्योति सिंह, एडिटर नीलम पाण्डेय,शैल त्रिपाठी ज्योति खंडेलवाल,आभा त्रिपाठी, मधुलिका बरनवाल, अर्चना बरनवाल, सुनीता पाण्डेय, पुष्पा जायसवाल, प्रियंका खंडेलवाल आदि उपस्थित रहीं।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…