उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) विगत दिनों लखनऊ कचहरी में दिन दहाड़े हुए निर्मम हत्या से उतरौला पुलिस प्रशासन ने कोई सीख नहीं ली। सिविल जज उतरौला जनपद बलरामपुर में स्थित दो न्यायालय कार्यरत होने पर न्यायालय की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। इसी कैम्पस में सीओ कार्यालय भी है। उतरौला कस्बे में दो न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला के कार्यरत हैं विगत दिनों लखनऊ के न्यायालय में दिन दहाड़े एक माफिया जीवा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना पर शासन चौकन्ना हो गया और प्रदेश के सभी न्यायालयों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने का आदेश दिया गया। इस आदेश पर जनपद के जिला अदालतों पर वादकारी, अधिवक्ता व अन्य सभी लोगों की सघन तलाशी कर न्यायालय के अन्दर जाने दिया जाता है लेकिन सिविल जज जूनियर डिवीजन उतरौला के दो न्यायालय होने पर न्यायालय की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। न्यायालय के मुख्य द्वार पर मेडल डिक्टेटर नहीं लगाया गया है। न्यायालय परिसर के अन्दर जाने के लिए सघन तलाशी के लिए किसी पुलिस कर्मचारी की तैनाती नहीं है। अपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए तारीख पेशी पर सैकड़ों नामजद अपराधी आते हैं। इससे कभी भी कोई गम्भीर वारदात कर सकते हैं। इसी न्यायालय परिसर में सीओ उतरौला का कार्यालय भी है। अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष बीरेंद्र सिन्हा ने बताया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा को देखते हुए सभी अधिवक्ताओं को परिचय पत्र जारी किया जा रहा है। लेकिन तहसील परिसर व दीवाना परिसर की सुरक्षा के लिए किसी पुलिस कर्मचारी की तैनाती नहीं है।
1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…
तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…
देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…