नवागत डीएम अरविंद सिंह ने ट्रेजरी पहुंच किया कार्यभार ग्रहण

सकारात्मक सोच एवं ऊर्जा के साथ जनपद के विकास कार्यों दी जाएगी प्रगति – नवागत डीएम

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। 2015 बैच में आईएएस नवागत डीएम अरविंद सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट में ट्रेजरी पहुंचकर रजिस्टर में हस्ताक्षर कर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया की इससे पहले वह कानपुर जिले में विकास प्राधिकरण में वाइस चेयरमैन के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया की वे लखीमपुर खीरी में सीडीओ के पद भी कार्य कर चुके है। नवागत डीएम ने बताया की उन्होंने आईआईटी बीएचयू से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई किया है। आईआईटी के बाद उन्होंने साउथ कोरिया में सैमसंग रिसर्च में कार्य किया एवं हॉनकोंग में बैंकर के रूप में कार्य किया। उन्होंने आईआईएम से एमबीए फाइनेंस की डिग्री भी प्राप्त किया है। आईएएस 2014 की परीक्षा में उनको 10वी रैंक प्राप्त हुई। उनका आईएएस बैच 2015 है।

उन्होंने कहा की शक्तिपीठ देवीपाटन की धरती में कार्य करने का मौका मिला ये सौभाग्य की बात है। जनपद के विकास कार्यों को सकारात्मक सोच एवं ऊर्जा के साथ बढ़ाया जाएगा। आमजनमानस की शिकायतों का प्रभावी निराकरण किया जायेगा।

इसके उपरांत नवागत डीएम द्वारा कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सीडीओ संजीव कुमार मौर्य,एडीएम प्रदीप कुमार,मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार,एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर,एसडीएम उतरौला स्वप्निल यादव,अपर एसडीएम ओमप्रकाश उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago