कुशीनगर,(राष्ट्र की परम्परा)
हाटा तहसील परिसर में न्यू इंडिया शुगर मिल के हेतू अधिग्रहित भूमि के अवशेष किसानों के बकाए प्रतिकर/मुआवजा हेतू जिला प्रशासन द्वारा अवशेष किसानों के भुगतान हेतू प्रशासन द्वारा सुविधा केंद्र स्थापित कराया गया है।
मंगलवार को प्रभारी एसडीएम मोहम्मद जफर ने बताया कि ढाढा चिनी मिल के लिए बर्ष 2009 मे लोक हितों को देखते हुए राज्य सरकार ने 19.804 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया था, जहां 5.38 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कराया गया था तथा
अवशेष 14.48 हेक्टेयर भूमि को जिला प्रशासन द्वारा बीते रविवार को कब्जे की कार्रवाई की गयी जहां अवशेष किसानों को मुआवजा/प्रतिकर देने के लिए किसान हित को देखते हुए प्रशासन द्वारा वर्तमान नियमावली के अनुसार उक्त भूमि नगर क्षेत्र में होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा दोगुना भुगतान कराया जा रहा है। प्रभारी एसडीएम मोहम्मद जफर ने प्रभावित किसानों से अपील किया है कि तहसील परिसर में बने सुविधा केंद्र पर पहुंच अपने आवश्यक प्रपत्र आधार कार्ड, बैंक पासबुक नोटरी प्रस्तुत कर मुआवजा प्राप्त कर लें।इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, प्रभारी कानूनगो संजीवन मिश्र रामेंद्र तिवारी, किशोरी लाल, अमित कुमार सहित अन्य राजस्व टीम सुविधा केंद्र पर तैनात रहे।
जानिए पूरा शेड्यूल Go नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवासी भारतीय समुदाय से जुड़े लोगों…
भारत की अर्थव्यवस्था का दोहरा इम्तिहान! एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी, गोंदिया, महाराष्ट्र गोंदिया—वैश्विक अर्थव्यवस्था के…
Go हरेक चेहरे पर मुस्कान सजाकर,दिल में वो दर्द छिपाकर बैठे हैं।दुनिया समझे सब कुछ…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…