सभासद एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) सभासद एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आवाह्न पर उतरौला नगरपालिका सभागार में सभासदो ने बैठक कर सभासद नगर इकाई का गठन किया। बैठक में अध्यक्ष व महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति आम सहमति से किया गया। जिसमें सभासद नसीम बानो संरक्षक, सिराजुद्दीन उर्फ राजा अंसारी अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद सैनी, अभिषेक गुप्ता महामंत्री, मोहम्मद रिजवान, विष्णु गुप्ता, नीरज कुमार व संतोष कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, माजिद बेगम, आलिया बानो, रेहाना बेगम मंत्री, दुर्गा प्रसाद गुप्ता व शुभम चौरसिया कोषाध्यक्ष एवं सरिता को मीडिया प्रभारी चुना गया। प्रक्रिया संपन्न होने के बाद इसकी प्रतिलिपि अधिशासी अधिकारी रजवाड़ी वर्मा को सौंप दिया गया। संगठन विस्तार के बाद अध्यक्ष महामंत्री एवं संरक्षक को फूलमाला पहनाकर अन्य सभासदों ने बधाई दिया। नव नियुक्त सभासद अध्यक्ष सिराजुद्दीन उर्फ राजा अंसारी ने कहा कि, कार्यकारिणी गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी। सभासदों के हक की लड़ाई के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा। किसी भी सभासद का उत्पीड़न संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। महामंत्री मोहम्मद रिजवान ने संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने को सभी से आवाहन किया। उन्होंने कहा कि समस्याओं की पहचान कर उनका निराकरण खोजना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है। सभासदों की विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष करना होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

चीन से व्यापार समझौता किया तो कनाडा पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, दी खुली चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने तीखे और आक्रामक बयान से…

1 minute ago

साध्वी ममता कुलकर्णी के बयान से मचा सियासी-धार्मिक बवाल

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व अभिनेत्री और अब साध्वी जीवन अपना चुकीं ममता कुलकर्णी एक…

4 minutes ago

ऑपरेशन को लेकर बढ़ा टकराव, आदिवासी इलाकों में दहशत

सारंडा जंगल मुठभेड़ पर माओवादी संगठन का बड़ा आरोप, 17 मौतों को बताया फर्जी ऑपरेशन…

7 minutes ago

पश्चिम बंगाल में वोटर सत्यापन को लेकर बढ़ा राजनीतिक ताप

संदिग्ध वोटरों की लिस्ट लीक पर बवाल, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट, रविवार से शुरू…

15 minutes ago

अमेरिका: एलेक्स प्रीटी गोलीकांड के बाद भड़का विरोध

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में इमीग्रेशन एजेंटों द्वारा 37 वर्षीय एलेक्स…

19 minutes ago

नीट छात्रा मौत मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट से हड़कंप l

Budget 2026: शिक्षा सेक्टर को मिल सकता है बड़ा फंड, AI पर फोकस नई दिल्ली…

37 minutes ago