पश्चिम बंगाल में वोटर सत्यापन को लेकर बढ़ा राजनीतिक ताप

संदिग्ध वोटरों की लिस्ट लीक पर बवाल, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट, रविवार से शुरू होगी छंटनी प्रक्रिया

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के दौरान वोटरों की पहचान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शनिवार रात दिल्ली से संदिग्ध वोटरों की लिस्ट राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय पहुंची, लेकिन उससे पहले ही यह सूची सार्वजनिक होकर लीक हो गई। इसके साथ ही नो-मैपिंग मतदाता सूची भी कोलकाता भेजी गई है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
शनिवार को दिनभर राज्य के विभिन्न जिलों में संदिग्ध वोटरों की लिस्ट प्रकाशित होने की खबरें सामने आईं। सवाल उठ रहा है कि जब सूची आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं हुई थी, तो यह किन माध्यमों से बाहर आई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है और पूछा है कि सूची का प्रकाशन किसके आदेश पर और कैसे हुआ।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार छंटनी की प्रक्रिया रविवार से शुरू होगी। कोर्ट के आदेश के तहत ही संदिग्ध वोटरों की लिस्ट प्रकाशित की जानी थी। इसी क्रम में चुनाव आयोग ने पिछले बुधवार को घोषणा की थी कि शनिवार को दोनों सूचियां—संदिग्ध वोटरों की लिस्ट और नो-मैपिंग मतदाता सूची—एक साथ जारी की जाएंगी।
सूत्रों के अनुसार, लगभग 1 करोड़ 20 लाख नागरिकों से जुड़ी यह सूची शनिवार रात दिल्ली से सीईओ कार्यालय पहुंची और फिर ईआरओ को भेज दी गई। हालांकि, इसे तत्काल सार्वजनिक नहीं किया गया। अब यह सूची रविवार सुबह से विशिष्ट स्थानों पर प्रदर्शित की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में यह सूची पंचायत और ब्लॉक कार्यालयों, जबकि शहरी क्षेत्रों में नगरपालिका और वार्ड कार्यालयों में चस्पा की जाएगी, ताकि मतदाता अपनी स्थिति की जांच कर सकें।
चुनाव आयोग ने सभी संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) और जिला मजिस्ट्रेटों से रिपोर्ट मांगी है, जहां-जहां सूची पहले प्रकाशित होने की बात सामने आई है। यह पूरा मामला अब प्रशासनिक पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़ गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

3 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

4 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

4 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

4 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

4 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

5 hours ago