बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। गांधी आश्रम के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की तत्परता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंहपुर गांव निवासी आनंद कुमार सिंह (30 वर्ष), पुत्र परमात्मा सिंह, किसी निजी कार्य से फेफना आए हुए थे। देर रात कार्य समाप्त कर जब वह अपने घर लौट रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गांधी आश्रम के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। मानवता का परिचय देते हुए लोगों ने बिना समय गंवाए निजी वाहन से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत चिंताजनक बताई है और उसे निगरानी में रखा गया है।
ये भी पढ़ें – छात्र-छात्राओं के लिए भरोसेमंद सूचना स्रोत बना DDU का यूट्यूब चैनल
घटना की सूचना किसी राहगीर द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फेफना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में पुलिस जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवक के परिजनों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और परिजन चिंतित हैं।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…