जिला शिक्षा परियोजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई संपन्न

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) जिला शिक्षा परियोजना एवं अनुश्रवण समिति की बैठक डीएम अरविंद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में डीएम सिंह ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर पर सभी परिषदीय विद्यालयों को संतृप्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी विशेष प्रयास करते हुए सभी विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प के पैरामीटर पर संतृप्त करें।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों‌ में बेहतर पठन-पाठन के लिए बच्चों को बेहतर सुविधाए मुहैया कराए जाना सुनिश्चित किया जाए।
परिषदीय विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति हो यह सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा बच्चों को मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले यह सुनिश्चित किया जाए।
ठंड की दृष्टिगत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में ठंड से बचाव को सभी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। छात्राओं के पास गर्म कपड़े, रजाई, कंबल हो यह सुनिश्चित किया जाए। डीएम सिंह ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की खिड़कियां यदि टूटी-फूटी है तो उनको सही कर लिया जाए एवं कांच लगवा दिए जाए।
इस दौरान डीएम द्वारा निशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम, समग्र शिक्षा के अंतर्गत निर्माण कार्य की प्रगति, निपुण भारत आदि की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, पीडी डीआरडीए सीपी श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

35 minutes ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

43 minutes ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

3 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

3 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago