लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में नगर आयुक्त के खिलाफ पार्षदों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) लखनऊ नगर निगम मुख्यालय सोमवार को पार्षदों के आक्रोश का केंद्र बन गया, जब उन्होंने नगर आयुक्त के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज़ पार्षदों का आरोप है कि नगर आयुक्त न केवल जन समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं, बल्कि जनप्रतिनिधियों से मिलने और संवाद करने से भी बचते हैं।

प्रदर्शन कर रहे पार्षदों ने कहा कि नगर आयुक्त कार्यालय अब जनता और उनके प्रतिनिधियों के लिए “अभेद्य किला” बन चुका है। कुछ पार्षदों ने तंज कसते हुए कहा, “नगर आयुक्त को उनके ही कार्यालय का रास्ता याद नहीं, ऐसे में जनता की समस्याओं तक पहुँचना तो दूर की बात है।”

पार्षदों का यह भी कहना है कि नगर निगम में जनहित से जुड़े कई काम ठप पड़े हैं — नालियों की सफाई, सड़क मरम्मत, जलनिकासी व्यवस्था, और सफाई व्यवस्था जैसी बुनियादी सेवाओं में लगातार लापरवाही देखी जा रही है।

प्रदर्शन के दौरान पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नगर आयुक्त अपना रवैया नहीं बदलते हैं और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित नहीं करते, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

नगर निगम मुख्यालय पर हुए इस प्रदर्शन से नगर प्रशासन में हलचल मच गई है। अब देखना यह होगा कि नगर आयुक्त इस जनप्रतिनिधि आक्रोश को कितनी गंभीरता से लेते हैं और इसका क्या समाधान निकालते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

3 hours ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

3 hours ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

3 hours ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

4 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

5 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

5 hours ago