सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बनाकर पैसा कमाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो बहनों समेत चार गिरफ्तार

संभल (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की असमौली थाना पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया गया, जो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अश्लील वीडियो अपलोड कर लोगों को गुमराह करने के साथ-साथ पैसे भी कमा रहा था। गिरोह की मुख्य सदस्य दो बहनें, महक और परी हैंl जिन्हें एक अन्य युवक समेत कुल चार आरोपितों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि आरोपित सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पोस्ट कर हर माह ₹25,000 से ₹30,000 की कमाई कर रहे थे। इनके खिलाफ सोमवार को एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर तत्परता से मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई।पुलिस की कार्रवाई में आरोपितों के पास से कई मोबाइल फोन, रिंग लाइट, ट्राइपॉड सहित वीडियो निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अश्लील कंटेंट अपलोड कर दर्शकों से गिफ्ट, फॉलोवर और व्यूज़ के माध्यम से आय अर्जित कर रहे थे।एसपी बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को इस गिरोह की गतिविधियों की सूचना लंबे समय से मिल रही थी। साइबर सेल एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से यह सफलता प्राप्त हुई है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायिक कार्यवाही शुरू की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

17 minutes ago

नवरात्रि से दिवाली तक छाया अंगरखा स्टाइल, इन डिजाइन से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…

41 minutes ago

‘बिका हुआ माल वापस नहीं होगा’ लिखना दुकानदार को पड़ सकता है भारी, ग्राहक ऐसे ले सकता है अपना हक

No Return, No Refund’ का बोर्ड देखकर न घबराएं! खराब सामान पर दुकानदार को देना…

1 hour ago

AI की ताकत बनी वरदान या संकट? बिल गेट्स की चेतावनी ने दुनिया को सोचने पर किया मजबूर

एआई का बढ़ता खतरा! बिल गेट्स की चेतावनी से बढ़ी चिंता, हथियारों से लेकर साइबर…

1 hour ago

मुंबई में CJP के प्रदर्शन को लेकर बवाल, अनुमति नहीं फिर भी भीड़ जुटाने के आरोप

शिवाजी पार्क में प्रदर्शन को लेकर घमासान, CJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत; अनुमति…

2 hours ago

नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल के जरिए दिखाई वैज्ञानिक सोच

दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज में सजी विज्ञान प्रदर्शनी, पर्यावरण, जल संरक्षण व ऊर्जा बचत के…

4 hours ago