पोस्ट ऑफिस में भ्रष्टाचार चरम पर! कमीशन वसूली, अभद्रता और भुगतान न होने से उपभोक्ता त्रस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली पोस्ट ऑफिस में अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार ने स्थिति को विस्फोटक बना दिया है। यहां तैनात बड़े बाबू उमेश कुमार पर अभिकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि वे खाता खोलने और नोट जमा कराने के नाम पर जबरन कमीशन वसूलते हैं। महिला अभिकर्ता से अभद्र व्यवहार और एजेंटों के साथ दुर्व्यवहार के भी आरोप सामने आए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में नाराजगी बढ़ गई है।

अभिकर्ताओं के अनुसार, खाता खोलने के लिए 50 रुपये और नोट जमा करने पर 40 रुपये अनिवार्य कमीशन के रूप में मांगा जाता है। जो अभिकर्ता इस अवैध वसूली का विरोध करते हैं, उनके खातों को 20 तारीख से लंबित रख दिया गया है। इससे एजेंटों और ग्राहकों के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है।

ग्राहक परेशान — भुगतान पूरी तरह ठप स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि ग्राहकों को समय पर भुगतान तक नहीं मिल पा रहा है। कई उपभोक्ता 5 से 15 दिनों तक पोस्ट ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर हैं। शादी-ब्याह और जरूरी खर्चों के लिए पैसा निकालने आए लोगों को भी हाथ खाली लौटना पड़ रहा है, जिससे लोग बेहद परेशान और नाराज हैं।

अभिकर्ताओं का कहना है कि ग्राहक उन पर गुस्सा करते हैं, जबकि वास्तविक समस्या पोस्ट ऑफिस की भ्रष्ट और मनमानी व्यवस्था है। जिसको जो करना है कर लो जैसे कथित बयान बड़े बाबू की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। भोली-भाली जनता का भरोसा टूट रहा — कार्रवाई की मांग तेज घुघली क्षेत्र के लगभग सभी एजेंट पोस्ट ऑफिस की कार्यप्रणाली से परेशान हैं।

ये भी पढ़ें – सड़क निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने तोड़ी रेलिंग, घंटों सड़क जाम

लोगों का कहना है कि यदि अब भी कार्रवाई नहीं की गई, तो पोस्ट ऑफिस पर जनता का भरोसा पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।अभिकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने जिला बचत अधिकारी को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल जांच और बड़े बाबू उमेश कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगो का कहना है कि पोस्ट ऑफिस जनसेवा का केंद्र है, लेकिन यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला जनता को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

6 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

10 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

10 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

10 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

10 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

12 hours ago