जिलाधिकारी से मिले संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी, सेवा बहाली का मिला भरोसा

जिलाधिकारी के आश्वासन से जगी 45 परिवारों के बुझे हुए चूल्हे जलने की आस– रूपेश

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में, 100 शैया टीवी अस्पताल के 45 संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारी अपनी सेवा बहाली के लिए, सोमवार को जिला अधिकारी से मुलाकात की जिलाधिकारी ने उनके शीघ्र सेवा पर वापसी का भरोसा दिया और कहा कि आप लोगों की सेवाएं अति शीघ्र बहाल होंगी।
यहां बताते चलें कि 100 सैया टीवी अस्पताल के 45 संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं नवीनीकरण के अभाव में 13 जुलाई को समाप्त हो चुकी हैं, उपरोक्त के संबंध में कर्मचारियों ने जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सेवा बहाली का गुहार लगाया था।
मुख्यमंत्री ने इनके सेवा बहाली का आदेश जिलाधिकारी के सम्मुख दिया था, उसी आदेश के अनुपालन में आज सभी संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारी जिलाधिकारी से मुलाकात की, जिसपर जिलाधिकारी ने उनके शीघ्र सेवा बहाली का आश्वासन दिया है।
जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी के भाव आ गए, इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिलाधिकारी के आश्वासन से 45 परिवारों के बुझे हुए चूल्हे के जलने की आस जग गई है, हमें भरोसा है यह सभी कर्मचारी शीघ्र सेवा पर वापस होकर अपना पदभार पुन: सम्हालेंगे।
इस अवसर पर गोसेवक वरुण बैरागी, मदन मुरारी शुक्ल, बंटी श्रीवास्तव, यशवीर श्रीवास्तव कौशल कुमार शुक्ला प्रभु दयाल सिन्हा राघवेंद्र कुमार ममता सत्यम चौहान राजेश सिंह इजहार अली सुनीता सिंह, प्रज्ञा, निर्मला राय,दिनेश, अजय यादव, आकाश,प्रेमलता त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

6 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

6 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

7 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

7 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

7 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

8 hours ago