व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों व वाणिज्य अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों व वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों, के साथ बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी द्वारा उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से उनकी समस्याएं जानी गयी। इस संदर्भ में व्यापारीगणो द्वारा अपनी समस्याओं के क्रम में बताया गया कि, व्यवसायियों /व्यापारियों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा की एक साथ जी एस टी, टीम की छापेमारी से बाजार प्रभावित हो रहा है। व्यापारी समाज की रीढ की हड्डी के रूप में कार्य करते हैं, तो उनके बीच इस प्रकार का भय पैदा ना हो इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएं।
जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया कि, व्यापारियों में जागरूकता का प्रसार हो इस संदर्भ में जीएसटी की टीम कैंप लगाकर व्यापारियों को व्यापार संबंधित, नियमों की जानकारी देगी। इस संदर्भ में व्यापार मंडल के प्रतिनिधिगण संबंधित क्षेत्र के व्यापारियों को उस कैंप में आने के लिए प्रोत्साहित करें। जिलाधिकारी ने नगर पालिका/ नगर पंचायत में कैंप आयोजित किये जाने हेतु डी सी वाणिज्य कर राजेश कुमार को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर को निर्देशित करते हुए बताया कि, इस संदर्भ में एक कैलेंडर बनाया जाए व कैलेंडर के अनुसार अधिकारियों की टीम नगरपालिका/नगर पंचायत में कैंप करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि व्यापार एक अच्छी चीज है और नियम कायदे के पालन के साथ व्यापार करना उससे भी अच्छी चीज है। उन्होंने कहा जीएसटी से घबराने की जरूरत नहीं है। इसे सकारात्मक रूप में ले। उन्होंने कहा कि पहले की कमियों को जीएसटी के माध्यम से सुधारा गया है।
जिलाधिकारी ने कहा जिला प्रशासन का रवैया व्यापारियों के साथ पूरी तरह से सहयोगात्मक है और व्यापार से संबंधित नियम कानून का व्यापारी वर्ग अनुकरण करें व भयमुक्त वातावरण में व्यापार करें। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याओं के संदर्भ में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस अवसर पर डी सी वाणिज्य कर राजेश कुमार, ए सी वाणिज्य कर सुनील कुमार व व्यापार मंडल के प्रतिनिधिगण, व्यापरिगण तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago