अघोषित विद्युत कटौती को लेकर क्रमिक अनशन शुरू

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज क्षेत्र में हो रही बेतहाशा विद्युत कटौती को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे नगर के अटल तिराहे पर, एक जनसभा करने के बाद क्रमिक अनशन शुरू हुआ।पहले दिन क्रमिक अनशन पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजीत जायसवाल बैठे उनके समर्थन में प्रोफेसर अजय कुमार मिश्र, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, तारकेश्वर बर्मा , लव सोनकर, नबाब हुसैन, उमेश यादव, माया शंकर सिंह, मुकेश पटेल, संजय बरनवाल, अनिल मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, मुन्ना गुप्त आदि अनशन स्थल पर बैठे । सभास्थल पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विद्युत विभाग के आला अधिकारियो को चेताया की यदि रोस्टर के अनुसार बरहज क्षेत्र में 21 घंटे तक विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गयी तो, बरहजवासियो के सहयोग से आमरण अनशन शुरू किया जायेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत् विभाग की होगी। नगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने की घटना से लोगो को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है यदि समय रहते विद्युत् विभाग ने इसकी सूचना जिले पर देकर मांग किया होता तो आज यह स्थिति नहीं होती। वक्ताओँ ने लोगो का आवाहन किया की वे किसी के बहकावे में न आवे बल्कि अपने हक़ के लिए संघर्ष करने हेतु आगे आये। इस दौरान अनिरुद्ध तिवारी, अशोक तिवारी,मुलायम यादव,अमित जायसवाल, विजय जायसवाल आदि लोग मौजुद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago