उपभोक्ताओं को पांच दिनों तक करना पड़ेगा अघोषित बिजली कटौती का सामना

प्रातः आठ बजे से सायं पांच बजे के बीच कभी भी कट सकती है बिजली

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र गुरवलिया से जुड़े उपभोक्ताओं को अगले पांच दिनों तक दिन में आठ बजे से सायं पांच बजे के बीच कभी भी अघोषित कटौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि हेतु ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य चल रहा है।
बताते चलें कि उक्त उपकेंद्र पर राजापाकड़, विजयपुर, तुर्कपट्टी व बसडीला चार फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसके लिए दो पांच – पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं। उपकेंद्र पर अत्यधिक लोड बढ़ जाने के कारण ओवरलोड की स्थिति में उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती व फाल्ट का सामना करना पड़ता था। अब उक्त ट्रांसफार्मरों में से एक की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए की जा रही है। उपकेंद्र के जेई योगेश गुप्ता ने बताया कि इसके लिए रविवार से स्थापना कार्य चल रहा है, इस दौरान अर्थिंग बोरिंग व अन्य कार्य किया जाना है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्य के दौरान अघोषित विद्युत कटौती होगी। इसके लिए उपभोक्ताओं प्रभावित दिनों के दौरान मोबाइल चार्ज, मोटर से पानी भरने जैसे आवश्यक कार्य समय से पूर्व कर लें। रविवार को अधिशासी अभियंता आरके सिंह व एसडीओ चंदन सिंह ने उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान राजन सिंह, अभिषेक शाही, राजू, प्रमोद, सूरज आदि विद्युतकर्मी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

3 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

13 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

26 minutes ago

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

1 hour ago

थाली में अन्न की बर्बादी पर लगे लगाम, तभी मिटेगी भूख की समस्या

अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…

3 hours ago

रिश्ते में प्यार और नजदीकी बनाए रखने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें, वरना बढ़ सकती है दूरियां

लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…

3 hours ago