बालमन फादर्स डे स्पेशल पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

पटना/बिहार( राष्ट्र की परम्परा)l हर एक बच्चे के जीवन में माता-पिता की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। माता-पिता से ही बच्चों में नैतिक एवं सामाजिक गुण आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अपने पिता के प्रति समर्पण और प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए उद्देश्य से फादर्स डे के अवसर पर 13 से 17 जून तक बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के द्वारा, प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका बालमन के प्रधान संपादक धीरज कुमार के द्वारा बाल मन टैलेंट हंट कंपटीशन के अंतर्गत फादर्स डे, स्पेशल पेंटिंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के 22 जिले से वर्ग 1 से 10 तक के कुल 134 बच्चों ने भाग लिया।
यह प्रतियोगिता उस वक्त आयोजित की गई, जिस वक्त बिहार के सभी विद्यालय भीषण गर्मी के कारण बच्चों एवं शिक्षकों के लिए पूर्णतः बंद थे। इस कठिन परिस्थिति में इस प्रतियोगिता में बच्चों को शामिल करना बहुत ही चुनौती पूर्ण था परंतु टीचर्स बिहार के फाउंडर शिव कुमार के द्वारा बिहार के बच्चों एवं शिक्षकों के शैक्षिक बेहतरी के लिए निर्मित प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के माध्यम से सब कुछ आसान हो गया। टीचर्स ऑफ बिहार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े बिहार लाखों शिक्षकों के द्वारा अपने विद्यालय के बच्चों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। जिसके फलस्वरूप 5 दिन में ही 22 जिले के 134 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इन बच्चों ने अपनी पेंटिंग से संबंधित वीडियो और फोटो को टीचर्स ऑफ बिहार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ग्रुप पर साझा किया।
प्रतिभागियों के द्वारा बनाए गए पेंटिंग को टीचर्स ऑफ बिहार के द्वारा चयनित निर्णायक मंडल में शामिल सोनभद्र एक्सप्रेस पटना की बाल मंच प्रभारी शिक्षिका निधि चौधरी के द्वारा वर्ग 1 से 5 के बच्चों के पेंटिंग का एवं मीरा कला केंद्र के निदेशक शिक्षक संतोष कुमार के द्वारा वर्ग 6 से 10 के बच्चों के पेंटिंग का मूल्यांकन के साथ-साथ प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की गई।
साथ ही टीचर्स बिहार के इवेंट लीडर शिक्षक केशव कुमार के द्वारा वर्ग 1 से 10 के बच्चों के पेंटिंग से संबंधित पोस्ट जो फेसबुक ग्रुप टीचर्स ऑफ बिहार द चेंज मेकर्स पर साझा किए गए, पोस्ट को दर्शकों के द्वारा किए गए लाइक्स के आधार पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित विजेता प्रतिभागियों के नाम की घोषणा मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रोफेसर श्याम शर्मा, पूर्व प्राचार्य पटना आर्ट कॉलेज, ख्याति प्राप्त प्रिंट कलाकार, लेखक, कवि एवं शिक्षाविद की गरिमामयी उपस्थिति में की गई।
सभी श्रेणी के विजेता प्रतिभागी एवं इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी चयनित प्रतिभागियों का डिजिटल सर्टिफिकेट टीचर्स ऑफ बिहार के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
इस लेट्स टॉक कार्यक्रम का संचालन टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिक्षक शिव कुमार, टीम के मॉडरेटर शिक्षिका दीपशिखा पाण्डेय एवं बालमन पत्रिका के प्रधान संपादक शिक्षक धीरज कुमार के द्वारा की गई। वही तकनीकी सहयोग टीम लीडर शिवेंद्र प्रकाश सुमन एवं तकनीकी टीम के सदस्य सिकेंद्र कुमार सुमन के द्वारा की गई।
उक्त जानकारी टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय ठाकुर के द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरहज में उत्साह के साथ आयोजित हुए योग कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

5 hours ago

मानसून से पहले पशुओं का टीकाकरण क्यों जरूरी? खेड़ली गद्दीयान से शुरू हुआ जागरूकता अभियान

अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…

5 hours ago

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

6 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

6 hours ago

स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय समानता दल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन

देवरिया में चिकित्सकों की कमी और स्थानांतरण नीति की समीक्षा की मांग लखनऊ (राष्ट्र की…

7 hours ago

कैंपियरगंज हत्याकांड का खुलासा: मामी की हत्या कर जेवरात लूटने वाली भांजी गिरफ्तार

तानों से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से काटा…

7 hours ago