भाटपार रानी/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बनकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भाजपा नेता व होमगार्ड के बीच विवाद में बात कुर्सी को ले कर आ गई जिसमें भाजपा नेता के कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद होने लगा जब यह मामला प्रकाश में आया तब भाजपा के लोग अपनी बात ले कर थाने पहुंच गए ।
बताते चलें कि इंगुरी गांव निवासी प्रेम शंकर गुप्ता ने अपने पुलिस को तहरीर में खुद को किसान मोर्चा का बनकटा मंडल अध्यक्ष बताते हुए एक शिकायती पत्र दिया है जिसमें उनका कहना है कि मंगलवार को बड़ौदा बैंक शाखा बनकटा में किसी कार्य से गए थे कि वहां अस्वस्थता के कारण बैंक में खाली पड़ी कुर्सी पर बैठ गए। जो कि यह बात वहां पर तैनात होमगार्ड को नागवार लग गई और होमगार्ड के द्वारा भाजपा नेता से अभद्रता कर दिया गया। ऐसा आरोप है।
किन्तु फिर भी उनकी शिकायत के बाद भी थाने से कोई कार्रवाई नहीं हुई है इसको लेकर बुधवार को दोपहर के करीब भाजपा नेताओं की एक टीम थाने पहुंचकर कार्रवाई नहीं किए जाने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतवानी दी।
इस दौरान शशि रंजन तिवारी,जयप्रकाश तिवारी, गुड्डू गोस्वामी, चंद्रिका चौहान, जितेन्द्र राय, आदि मौजूद रहे। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है।
फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…
लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…
मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ…