निर्माण श्रमिकों को मिले योजनाओं के स्वीकृति पत्र, 17.97 लाख की सहायता वितरित

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत रामकोला कार्यालय में सोमवार को श्रम विभाग अंतर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के तहत निर्माण श्रमिकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का पंजीकरण आवश्यक है, जो सहज जनसेवा केंद्र अथवा विभागीय पोर्टल के माध्यम से कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों को मातृत्व शिशु सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन, कन्या विवाह सहायता तथा अटल आवासीय विद्यालय में निःशुल्क शिक्षा जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि श्रमिकों को बालक के जन्म पर 20 हजार रुपये और बालिका के जन्म पर 25 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। पुत्री के विवाह पर 65 हजार रुपये का अनुदान, श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर 2.25 लाख रुपये तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5.25 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। विधायक ने श्रमिकों से अटल आवासीय विद्यालय योजना में अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान कन्या विवाह योजना के पांच लाभार्थियों को 3.05 लाख रुपये, मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना के 21 लाभार्थियों को 8.17 लाख रुपये तथा मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के पांच लाभार्थियों को 6.75 लाख रुपये सहित कुल 17.97 लाख रुपये की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, सभासद आलोक गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

1 hour ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

2 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

2 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

2 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

2 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago