कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों जैसे नरेगा श्रमिक, राजमिस्त्री, शटरिंग कार्य, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लम्बर, दिहाड़ी मजदूर, बढ़ई, पेंटर आदि के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक को दो पुत्रियों के विवाह हेतु 55,000/- प्रति पुत्री की एकमुश्त सहायता राशि सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाती है। मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक को संतान जन्म पर सहायता राशि दी जाती है, जिसमें पुत्र जन्म पर 26,000/- से 50,000/- तथा पुत्री जन्म पर 31,000/- से 55,000/- तक की धनराशि दी जाती है। साथ ही पुत्री के नाम से 25,000/- की सावधि जमा भी कराई जाती है। इसी प्रकार निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना में दुर्घटना से मृत्यु पर 5,25,000 /-,सामान्य मृत्यु पर 2,25,000/- तथा दिव्यांगता की दशा में मुख्य चिकित्साधिकारी के प्रमाणपत्र के आधार पर सहायता राशि प्रदान की जाती है।संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक के दो बच्चों तक को स्नातक पाठ्यक्रम हेतु 12,000/-, आईटीआई/पॉलीटेक्निक हेतु 12,000/- तथा प्रोफेशनल कोर्स हेतु 60,000/- की धनराशि दी जाती है। इसके अतिरिक्त कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले छात्रों को साइकिल क्रय हेतु 4,500/- की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने जिले के समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सहज जन सेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय रामकोला रोड पडरौना से संपर्क किया जा सकता है। मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लखनौर गांव के निवासी पवन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के फरेंदा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपलापुर में सरकारी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिंया खुर्द गांव में सोमवार को…
राम नाम संकीर्तन का भव्य समापन, ऊं नागेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे में उमड़ा…
भारतीय ऋतुओं में वसंत ऋतु केवल मौसम नहीं, बल्कि जीवन में नवचेतना का उत्सव है।…
ICC T20 World Cup: भारत ने श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20…