भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)
प्राप्त समाचार के मुताबिक देवरिया जिले में बनकटा ब्लाक के अंतर्गत कराए जा रहे पानी टंकी के निर्माण में मनक विहीन कार्य करने कराने का आरोप ठेकेदार पर लगा है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बनकटा विकाश खण्ड क्षेत्र में स्थित इंगुरी सराय ग्राम पंचायत में राम जानकी मन्दिर के पास भारत सरकार के द्वारा ग्रामीणों को सुद्ध जल मुहैया कराने हेतु नल जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है।
इस निर्माण को ले कर ग्रामीणों का आरोप है कि मानक विहीन यह निर्माण किया कराया जा रहा है जिसका परिणाम सभी के सामने है अभी दीवार के निर्माण में महज 5 फिट भी दीवारें पूरी नहीं हुई हैं कि चारों तरफ से दीवारों में मोटी मोटी दरारें आ चुकी है। जोयह बताने के लिए काफी है की निर्माण में मानक का पालन नहीं किया जा रहा है।
दरार पड़ी दीवारों को दिखाते हुए स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि स्थानीय जन प्रतिनिधि आंखें मूंदे हैं और मानक विहीन निर्माण में सरकारी भवन एवं पानी टंकी निर्माण धड़ल्ले से की कराई जा रही है जिससे सरकारी धन का बंदरबाट हो रहा है ।
अतः सरकार को क्षेत्र के सांसद एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के जरिए भी जवाब देही तय कराई जानी चाहिए थी।
आखिर में इंगुरी सराय निवासी
रामदयाल सिंह, राकेश प्रजापति, पुजारी राम लगन दाश, अरुण कुमार, अजय यादव, आदि ने कहा इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो जन आंदोलन के लिए जनता बाध्य होगी।
मतपत्र पर ऐसे दर्ज करें वरीयता, पहचान के लिए 10 दस्तावेज मान्य; डीएम ने दिए…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) महर्षि भृगु की तपोभूमि को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने…
डॉ. अरविंद राजभर के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डाक बंगले में हुई…
सुधार नहीं होने पर पूरे माह का वेतन रोकने की चेतावनी, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता…
जिलाधिकारी ने विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश देवरिया…