देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप तथा समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की सहमति से, समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के निर्देशानुसार 12 अक्टूबर, 2026,सोमवार को जनपद में समाजवादी व्यापार सभा के जिला एवं महानगर संगठन के नेतृत्व में, चयनित प्रमुख बाजार बरियारपुर चौराहा पर केन्द्र सरकार द्वारा 15 अक्टूबर, 2026 से लागू होने वाले यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.04% एमडीआर चार्ज के विरोध में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और विरोध संबंधी तख्तियाँ लेकर प्रस्तावित एमडी आर चार्ज के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। इस कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका तथा डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर इसके संभावित प्रभावों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव शोभित जायसवाल ने कहा कि छोटे दुकानदारों, खुदरा व्यापारियों एवं आम कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुलभ एवं किफायती बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। व्यापारियों के हितों से जुड़े किसी भी निर्णय में व्यापारिक संगठनों एवं संबंधित हितधारकों से संवाद किया जाना आवश्यक है।
इस अवसर प्रदेश सचिव शोभित जायसवाल, समाजवादी नेता पंकज वर्मा, सौरभ सिंह पटेल, प्रवीण यादव, आकाश यादव, वरुण पासवान, राहुल यादव, शिवम सिंह, शैलेश यादव, धर्मवीर गुप्ता, मनीष गौड़, विवेक गुप्ता,
विशाल यादव, सुजीत पटेल, सेराज अंसारी, अमरजीत एवं संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा केन्द्र सरकार से प्रस्तावित एम डी आर चार्ज के संबंध में पुनर्विचार करने की मांग की।
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट…
एवीएम के आधुनिक उपचार में मिली सफलता, रक्त वाहिकाओं के रास्ते बंद की गईं असामान्य…
मतपत्र पर ऐसे दर्ज करें वरीयता, पहचान के लिए 10 दस्तावेज मान्य; डीएम ने दिए…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) महर्षि भृगु की तपोभूमि को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने…