लखनऊ में सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम वीडियो से हुआ खुलासा


बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र की घटना से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां तैनात एक सिपाही की पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी तब सामने आई जब मृतका का एक भावुक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ, जिसमें उसने अपनी पीड़ा साझा की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिपाही की पत्नी बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। वह बख्शी का तालाब क्षेत्र में सरकारी आवास में अपने पति के साथ रह रही थी। सोमवार देर रात उसने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब उसका पति ड्यूटी से लौटा, तो दरवाजा बंद मिला। खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य देख सब स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए। मृतका के मोबाइल से एक वीडियो मिला, जिसे उसने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इस वीडियो में उसने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें कही थीं और आंसुओं में डूबी भावनात्मक बातें साझा की थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मृतका के परिजनों और पति से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के अनुसार, यह मामला संवेदनशील है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी प्रकार का उत्पीड़न तो नहीं हुआ था।

Karan Pandey

Recent Posts

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

2 hours ago

मिलेट्स की तीनों प्रतियोगिताओं में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों का जलवा, सभी शीर्ष स्थान कब्जाये

मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए…

2 hours ago

गड्ढे, कीचड़ और नाली का गंदा पानी; भागलपुर के मुख्य मार्ग पर कब मिलेगी राहत?

भागलपुर/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र में भागलपुर ब्लॉक कार्यालय और बीजीएम क्रिश्चियन इंटर…

2 hours ago

योगी सरकार का महिलाओं पर फोकस, कारोबार शुरू करने को मिलेगा ब्याज मुक्त पैसा; ई-रिक्शा पर भी मदद

यूपी की महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज, 20 हजार से शुरू होगी मदद; अगली…

2 hours ago

डीजल-पंप का खर्च होगा कम! किसानों को सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी

किसानों के लिए बड़ी राहत: सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी, सिंचाई खर्च घटाने में…

3 hours ago

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

4 hours ago